Anna Purna Muhim

अन्नपूर्णा मुहिम संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा शुरू की जाने वाली एक योजना है इस योजना की शुरुआत संत रामपाल जी महाराज ने आर्थिक रूप से कमजोर किसानों के लिए और मजदूरों के लिए की है ताकि आर्थिक रूप से कमजोर किसानों और मज़दूरों तक रोटी कपड़ा शिक्षा और मकान की सहायता पहुंचाई जा सके। वही इस सहायता के मिलने की वजह से किसान और मजदूर एक अच्छा जीवन व्यापन कर सकेंगे। 

देश भर के अलग-अलग राज्यों में लगातार इस योजना का लाभ संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा गरीब परिवारों तक पहुंचा जा रहा है और धीरे-धीरे यह योजना पॉपुलर होती जा रही है। काफी ऐसे परिवार है जिन्हें इस योजना का लाभ मिल चुका है जिसमें बहुत सारे परिवारों के लिए पक्के घर का निर्माण करवाया गया है तो बहुत सारे परिवारों को हर महीने राशन सामग्री प्रदान की जा रही है। 

अन्नपूर्णा मुहिम का उद्देश्य 

हमारे भारत देश के अंतर्गत काफी संख्या में मजदूर मौजूद है और किसान भी मौजूद है जो की बड़ी कठिनाइयों के साथ अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण कर रहे हैं बहुत सारे ऐसे परिवार भी है जिन्हें अपना तथा अपने परिवार का पालन पोषण करने में बहुत ही ज्यादा समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है इसे देखते हुए ही ऐसे परिवारों तक इस योजना का लाभ पहुंचाया जा सके इस उद्देश्य के साथ में से इस योजना की शुरुआत की गई है। 

वर्तमान समय में इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाले काफी परिवार खुश है क्योंकि ऐसा लाभ उन्हें पहले कभी भी देखने को नहीं मिला है बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के अंतर्गत भी इस योजना का लाभ पहुंचाया जा रहा है वही लगातार यह मुहिम आगे बढ़ती जा रही है।

अन्नपूर्णा मुहिम किसने शुरू की 

अन्नपूर्णा मुहिम की शुरुआत कबीर साहिब जी के अवतार संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा की गई है। और यही इस योजना के माध्यम से लगातार इस योजना का लाभ पहुंचा रहे हैं। इस योजना को लेकर आए दिन अलग-अलग प्रकार के वीडियो वायरल होते रहते है तथा अनेक प्रकार की जानकारी भी इंटरनेट पर मौजूद है वह जानकारी भी आप आसानी से पढ़ देख सकते हैं। 

अन्नपूर्णा मुहिम का लाभ कौन ले सकते है? 

अन्नपूर्णा मुहिम के माध्यम से एक अच्छा लाभ मिलने की वजह से हर कोई इस मुहिम का लाभ लेना चाहते हैं लेकिन संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा इस योजना का लाभ केवल और केवल योग्य परिवारों को ही प्रदान किया जाता है ताकि उन्हें आने वाली समस्याओं से छुटकारा मिल सके जैसे कि इस योजना के माध्यम से परिवार राशन सामग्री को प्राप्त करके खाना बना सकते हैं और खाना खा सकते हैं। तथा इसके अलावा भी अनेक सारे लाभ है। 

सभी जाति धर्म के नागरिक इस योजना के माध्यम से लाभ ले सकते हैं संत रामपाल जी महाराज बिना किसी भेदभाव के सभी तक इस योजना का लाभ पहुंचाते हैं। जो भी आर्थिक रूप से कमजोर है और चाहते हैं कि उनकी किसी प्रकार की मदद हो जाए तो वह जरूर इस मुहिम से जुड़े और इस योजना का लाभ प्राप्त करें। 

अन्नपूर्णा मुहिम में मिलने वाला लाभ 

इस मुहिम का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यदि परिवार के पास पक्का मकान नहीं है तो ऐसी स्थिति में संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा आदेश देकर परिवार के लिए पक्के मकान का निर्माण करवाया जाता है। वहीं अगर पहनने के कपड़े नहीं है तो संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा कपड़े दिए जाते हैं बच्चों की शिक्षा के लिए किताबें नहीं होने पर दिलाई जाती है तथा किसी प्रकार की बीमारी होने पर फ्री में इलाज करवाया जाता है। 

इनके अलावा भी अभी और भी बहुत सारे लाभ है जो कि इस योजना के अंतर्गत प्रदान किए जाते हैं और लगातार लोगों को मिल रहे हैं। 

अन्नपूर्णा मुहिम में मिलने वाली सामग्रियां

इस योजना के लिए जो भी उम्मीदवार चयनित होते हैं परिवार के सदस्यों के आधार पर अलग-अलग राशन सामग्रीया प्रदान की जाती है जैसे अगर 1 से 3 सदस्य का परिवार है तो ऐसी स्थिति में परिवार को आटा या चावल 15 किलो प्रदान किया जाता है वही अगर सदस्यों की संख्या 4 से ज्यादा है तो ऐसी स्थिति में 25 किलो प्रदान किया रहता है। शक्कर 2 किलो से 4 किलो सरसों का तेल 1 लीटर से 2 लीटर दाल काले चने हरी मूंग दाल पीली मूंग दाल हल्दी जीरा लाल मिर्च नहाने का साबुन कपड़े धोने का साबुन टाटा नमक टाटा चाय सूखा दूध आलू अचार प्याज तथा कपड़े धोने का सर्फ धनिया पाउडर आदि खाद्य सामग्रियां प्रदान की जाती है। 

सबसे बड़ा लाभ यह है कि यह सामग्री हर महीने प्रदान की जाती है जिससे हर महीने ही परिवार का गुजारा चलता रहता है। इस सामग्री के अलावा परिवार को मौसम के अनुसार कपड़े भी दिए जाते हैं बच्चों को स्कूल की ड्रेस दी जाती है। बच्चों की शिक्षा का खर्च भी संत रामपाल जी महाराज जी के द्वारा उठाया जाता है। इससे परिवार की पूर्ण रूप से सहायता हो जाती है। 

अन्नपूर्णा मुहिम से लाभ कैसे मिलेगा? 

अन्नपूर्णा मुहिम का लाभ जो भी परिवार लेना चाहते हैं वह सभी संत रामपाल जी महाराज जी के किसी शिष्य से संपर्क करें और अपनी समस्या बताएं या फिर अपने नजदीक में मौजूद सतलोक आश्रम के नाम दान सेंटर पर जाएं वहां जाकर अपनी समस्या बताएं इसके अलावा राज्य में उपस्थित सतलोक आश्रम में भी संपर्क कर सकते हैं। ऐसा करने पर संत रामपाल जी महाराज जी की टीम के द्वारा संपर्क किया जाएगा फिर से इस योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। 

संत रामपाल जी महाराज की इस महीने के तहत लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया बहुत ही आसान है और लगातार इस योजना का लाभ राजस्थान मध्य प्रदेश हरियाणा गुजरात बिहार हिमाचल प्रदेश जैसे अनेक राज्यों में पहुंचाया जा रहा है। ऐसे में यदि आपको भी इस प्रकार के लाभ की आवश्यकता है तो जरूर आप संपर्क करें और इस योजना का लाभ प्राप्त करें। 

FAQ 

Q.1 क्या सच में अन्नपूर्णा मुहिम से पक्के घर का निर्माण करवाया जा सकता है? 

ANS. जी हां हज़ारों लोगों ने इस अन्नपूर्णा मुहिम से पक्के घर का निर्माण करवाया है आप भी करवा सकते है। 

Q.2. अन्नपूर्णा मुहिम का लाभ मुझे मिलेगा या नहीं? 

ANS. यदि आप को सच में जरूरत है तो जरूर आपको इस मुहिम का लाभ मिल जाएगा। 

Social Media Profile

Social Media Platfrom name Link
फेसबुकClick
इंस्ट्राग्रामClick
यूट्यूबClick

अन्नपूर्णा मुहिम का महत्वपूर्ण वीडियो